Wednesday, October 21, 2026
Homeदुर्घटनामूल के युवा पत्रकार अमित राउत गंभीर रूप से घायल
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल के युवा पत्रकार अमित राउत गंभीर रूप से घायल

image_pdfimage_print

 

मूल  ( मेहुल मनियार )
मूल के युवा पत्रकार अमित राउत चिमढ़ा ग्राम के पास हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि,घटना 8 जून को करीब रात 9 बजे चिमढा गांव के पास हुई। अमित ,अपना निजी काम निपटाकर मूल लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक के सामने जंगली सूअर आ गया, जिससे अमित राउत बाइक से गिर गए। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मुल के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें चंद्रपुर के डॉ. मेहरा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉ. मेहरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन उनकी हालत अभी भी खतरे से बाहर नहीं है।
इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मित्र अमित राउत के सुरक्षित और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही मांग की गई है कि प्रशासन ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों के बढ़ रहे हमलों का बंदोबस्त करे।

अमित की माली हालत ठीक नहीं होने से शहर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहायता प्रदान की है और लोगों से भी सहायता प्रदान करने का आव्हान किया है 

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!