Friday, August 21, 2026
Homeमृत तेंदुआटेकाडी ग्राम के झाड़ियों में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

टेकाडी ग्राम के झाड़ियों में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला

image_pdfimage_print

मूल ( मेहुल मनियार )

 सावली वन क्षेत्र में टेकाडी के सुनील गेडाम के पोल्ट्री फार्म नजदीक खेत की झाड़ियों में एक तेंदुआ छिपा हुआ है, यह जानकारी स्थानीय वन रक्षक को आज दोपहर को मिली। चंद्रपुर वन विभाग के विभागीय वनाधिकारी तलमले, सहायक उपवन संरक्षक श्री तरसे, सावली वन परिक्षेत्र अधिकारी धुर्वे के सुझाव के अनुसार उस तेंदुए को पकड़ने का फैसला लिया गया।
चंद्रपुर टी.टी.सी.के डॉक्टर और अति शीघ्र कृति दल के कर्मचारी, वनकर्मी और संजीवन पर्यावरण संगठन मूल के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से पकड़ने की तैयारी की गई, लेकिन झाड़ियों मे, पहले से ही तेंदुआ
मृत हो चुका था। यह जानकारी वरिष्ठ वनअधिकारी को दी गई।
उन्हीके मार्गदर्शन में तेंदुए को सावली वन रेंज कार्यालय ले जाया गया। वहां पर डॉ. कुन्दन पोडचलवार ने मृत तेंदुए का सहायक उप वन संरक्षक एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सावली की उपस्थिति में शव परीक्षण किया गया और बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस समय डॉ. कुंदन पोडचलवार, क्षेत्र सहायक एन.एस. सिडाम, वन रक्षक एस.डब्ल्यू. बोनलवार, वन रक्षक लंकेश आंखाडे, अति शीघ्र कृति दल के शूटर अविनाश फुलझेले, किशोर डांगे, मनोज चावरे, अंकित पडगेलवार, संजीवन पर्यावरण संगठन के उमेश सिंह जीरे, संस्था के संस्थापक तरुण उपाध्याय, तन्मयसिंह झिरे, हौशिक मंगर अक्षय दुम्मावार टेकाडी पीआरटी की टीम और सहायक वन श्रमिक उपस्थित होते.

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!