Sunday, April 19, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने का लक्ष्य

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने का लक्ष्य

नागरिकों ने सुधीर मुनगंटीवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
मूल
राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य और मत्स्य पालन मंत्री, तथा जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को अद्यतन करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। सुधीर मुनगंटीवार ने हमेशा इस बारे मे तत्परता दिखाई है, उसी का परिणाम है, की मूल और पोंभूर्णा तहसील में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के 7 उपकेंद्रों को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के मूल और पोंभूर्णा तहसील के नागरिकों की कई वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू करने की मांग थी। इस मांग के आधार पर नामदार मुनगंटीवार ने मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।

इस प्रस्ताव के आधार पर राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी करके मूल तहसील के चीतेगांव, पिपरी दीक्षित, फिस्कूटी सुशी तथा पोंभूर्णा तहसील के सातारा तुकुम , फूटाना और जाम तुकुम उप केंद्र को मंजूरी प्रदान की है।

      मुनगंटीवार के प्रयास से सात उप केंद्रों की जनता की मांग पूरी होने से ग्रामीण इलाकों के सामान्य तथा गरीब नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी। जिसके लिए नागरिकों ने मुनगंटीवार के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुनगंटीवार के प्रयास से ही जिले में 140 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। इसी के साथ एक धर्मशाला का भी निर्माण होगा। खनिज निधि से कैंसर वैन निधि भी मंजूर हुआ है, जिसका हाल ही में लोकार्पण संपन्न हुआ।
विदित रहे की, 107 करोड रु. की निधि से मूल में 100 बेड वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ है। यह अस्पताल नागरिकों के लिए स्वास्थ्य मंदिर के रूप में बने, ऐसी मुनगंटीवार की संकल्पना है। उन्होंने बल्लारपुर में ग्रामीण अस्पताल, ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, पोंभूर्णा तहसील के उमरी पोतदार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदी के निर्माण हेतु विशेष प्रयास किया हैं। मुनगंटीवार के प्रयास से अब तक नेत्र शिविरों के आयोजन से करीब 50 हजार मरीजों की जांच हुई है , जबकि 5 हजार से भी ज्यादा मोती बिंदु शल्य क्रिया करके 35 हजार से भी ज्यादा लोगों को चश्मा वितरण किया है।  बताया गया है कि, सुधीर मुनगंटीवार के सहयोग से दो वर्ष से 10 वर्ष की उम्र तक के करीब 60 बच्चों के मुंबई में मुफ्त में दिल के ऑपरेशन किए गए हैं।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!