मूल ( मेहुल मनियार )
हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ सुंदर बस स्थानक, इस अभियान के तहत 2023 -2024 के लिए मूल के बस स्थानक का विशेष कमेटी द्वारा परीक्षण कीया गया।

इस कमेटी में राज्य परिवहन निगम भंडारा के विभागीय नियंत्रक सौ. तनुजा अहिरकर,विभागीय सांख्यिकी अधिकारी राकेश तलमले ,कामगार अधिकारी पराग शंभरकर तथा मूल के पत्रकार प्रा. चंद्रकांत मनियार शामिल थे।
बस स्थानक पर उपलब्ध सुविधा, बस स्थानक की व्यवस्था,साफ सफाई तथा अन्य सभी बातों को लेकर मूल्यांकन किया गया है। बताया गया है कि, इस मूल्यांकन के आधार पर वर्ग के अनुसार बस स्थानक को रापनी विभाग द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। यात्रियों में एस.टी. बस मे यात्रा करने के संबंध में आकर्षण बढ़े, इस लक्ष्य को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।




