Saturday, August 22, 2026
Homeफिल्म में मौकाचंद्रपुर के प्रा. गणेश गायकवाड को हिंदी फिल्म में मौका मिला
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

चंद्रपुर के प्रा. गणेश गायकवाड को हिंदी फिल्म में मौका मिला

image_pdfimage_print

” होगा क्या अब’ में आएंगे नजर।

मूल ( मेहुल मनियार ):-

चंद्रपुर जिले के प्रतिभाशाली कलाकार और प्रसिद्ध गायक प्रा. गणेश गायकवाड़ की डेझा नाम से भी पहचान बनी है ।उन्होंने अपनी कला से ज़िले का नाम रोशन किया है।  डेझा आगामी हिंदी फ़िल्म ‘होगा क्या अब’ में नज़र आएंगे। यह फ़िल्म तीन भाषाओं – हिंदी, भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी में एक साथ रिलीज़ होगी।

फिल्म ‘होगा क्या अब’ में विक्की पवार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मायानगरी के कई कलाकार इसमें नज़र आएंगे। गौरतलब है कि चंद्रपुर के थिएटर डायरेक्टर संजय राम भी इसमें खास भूमिका निभा रहे हैं।
डेझा के लिए यह कोई नया अवसर नहीं है, उन्होंने पहले भी फिल्म ‘बेरा एक अघोरी’ में अपनी हास्य भूमिका से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।डेझा न केवल एक अभिनेता के रूप में ही नहीं,बल्कि वे एक गीतकार, गायक और संवाद लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी और मराठी में गीत गाए हैं। खास बात यह है कि ,वे मूल स्थित कर्मवीर महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय भी पढ़ाते हैं।
इस फ़िल्म के निर्माता सूरज विश्वकर्मा और निर्देशक हेमंत कुमार हैं। भोजपुरी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका महाराज ने भी इसमें भूमिका निभाई है। फ़िल्म ‘होगा क्या अब’ रोमांचक है और उम्मीद है  दर्शकों को पसंद आएगी। ‘होगा क्या अब’ के अलावा डेझा को मायानगरी की चार और फ़िल्मों में काम करने का मौका मिला है। इन फ़िल्मों की शूटिंग दिवाली के बाद शुरू होगी। प्रा. गणेश गायकवाड़ को उनके मित्र एवं साथियों ने सराहना की है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!