मुल ( मेहुल मनियार )
विधायक सुधीर मुनगंटीवार के बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मूल,पोंभुर्ना एवं बल्लारपुर तहसील में 3 मई से 5 मई तक कामगार किचन सेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
दरअसल,मूल तहसील के ग्राम बोरचांदली स्थित हनुमान राइस मिल में यह किचन सेट वितरण जारी है। तहसील एवं शहर भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम को क्रियान्वित किया जा रहा है जिसमें पंजीकृत तहसील वासियों को तीन दिन मे करीब 6 हजार किचन सेट वितरित करने का लक्ष्य है।नतीजतन,वितरण स्थल से दूर तक काफी लंबी कतार लग गई है।

कड़ी धूप में लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से उक्त परिसर में पंडाल की व्यवस्था की गई है एवं ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया गया है। जिला एवं उप जिला अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार का जिम्मा उठाया है।सुरक्षा के दृष्टिकोण से दंगा पथक एवं मुल पुलिस द्वारा कड़ा बंदोबस्त रखा गया है।फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी रखी गई है।परंतु महिलाओं ने जल्द से जल्द किचन सेट हासिल करने के उद्देश्य से काफी भीड़ कर दी है जिस कारण काफी महिलाओं को दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कुछ हितग्राही गश्त खाकर गिरने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

इस कार्यक्रम के सफलतार्थ भाजपा जिला महामंत्री संध्याताई गुरनुले,भाजपा बल्लारपुर विधानसभा संगठन मंत्री राम लखिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदू रणदीवे,भाजपा जिला महामंत्री अजय गोगुलवार,शहर अध्यक्ष प्रभाकर भोयर,भाजपा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष राकेश ठाकरे,पूर्व सभापति कृ उ बा स मोतीलाल टहलियानी,किशोर कापगते,प्रवीण मोहुर्ले, युवराज चावरे आदि ने सहयोग दिया।
तहसील एवं शहर भाजपा संगठन का आव्हान
दरअसल, किचन सेट वितरण कार्यक्रम 3 दिन का रखा गया है।जिसमें सभी हितग्राहियों को यह सेट उपलब्ध कराया जाएगा।सभी हितग्राहियों से निवेदन किया गया है कि,कृपया इस कड़ी धूप में भीड़ न करे और दुविधा से खुद बचे और दूसरों को बचाए।अगर 3 दिन के भीतर संपूर्ण सेट वितरण नहीं हो पाया तो एक-दो दिन बढ़ाने की योजना भी है।





