मूल
यहां के नवभारत कन्या विद्यालय के अध्यापक धिरज धोडरे को मतदाता पंजीयन मे सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी विनय गौडा के हाथों सम्मानित किया गया है। तहसील कार्यालय द्वारा मतदार पंजीयन करने के कार्य हेतु बिएलओ के रूप में उनका चयन किया गया था।
राष्ट्रीय मतदार दिवस के उपलक्ष में मतदाता पंजीयन में सराहनीय कार्य करने वाले बिएलओ के सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। धोडरे इन्होने मतदाता पंजीयन का कार्य उप विभागीय अधिकारी विशाल कुमार मेश्राम ,तहसीलदार डॉ. रविंद्र होली, नायब तहसीलदार यशवंत पवार तथा चुनाव विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के मार्गदर्शन में किया था । इस सत्कार के लिए उन्हें बधाई दी गई है।




