Friday, August 21, 2026
Homeशिक्षा हेतु आधारमाता पिता के मौत के पश्चात उनके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

माता पिता के मौत के पश्चात उनके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रवादी कांग्रेस ने उठाई।

image_pdfimage_print

मूल ( मेहुल मनियार)
दुर्घटना में माता पिता की मौत होने से निराधार हुए दो बच्चों की शिक्षा की ज़िम्मेदारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मूल तहसील शाखा ने उठाई है। बताया गया कि, टेकाडी निवासी संजय बालाजी जराते (39)  लोकसभा की वोटिंग करने के बाद अपनी पत्नी के साथ रोजी-रोटी कमाने के हेतु से काम के लिए आंध्र प्रदेश के किसी गांव में जाते वक्त हुई दुर्घटना में पति और पत्नी इन दोनों की मौत हुई। ऐसे में उनके 8 वर्षीय चेतन और 10 वर्षीय यश यह दोनों भी पुत्र निराधार हुए। ऐसे में इन दोनों बच्चों को संभालने की पूरी जिम्मेदारी उनके दादा तथा दादी पर आ पड़ी। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वर्धापन दिन का अवसर देखते हुए उन दोनो बच्चो की मदद करने की बात रखी। कहां गया है कि, इन दोनों बच्चों को 3 वर्षों के लिए दत्तक लेकर हर वर्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वर्धापन दिन के अवसर पर नगद तथा शिक्षा सामग्री दी जाएगी। इस प्रकार की मदद से उन बच्चों के लिए शिक्षा हेतु आधार मिलेगा। इस कार्य की गांव में प्रशंशा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आकाश येसनकर,महिला शहर अध्यक्ष धारा ताई मेश्राम, महिला तहसील अध्यक्ष संगीताताई गेडाम ,रोजगार आघाडी अध्यक्ष रजत कुकड़े,आनंदराव गोहने ,रोहित कामडे ,अर्चनाताई सुखदेवे ,सुनील कामडी, तुकाराम गोहने, ईश्वर जराते आदि उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!