Wednesday, October 21, 2026
Homeस्वास्थ्य समस्यामूल के उप जिला अस्पताल में रिक्त पदों की भर्ती करने की...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल के उप जिला अस्पताल में रिक्त पदों की भर्ती करने की मांग।

image_pdfimage_print

 

तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार ने की मांग।

मूल

मूल तहसील में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण यहां के उप जिला अस्पताल में रिक्त पदों की भर्ती करने की मांग तहसील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई है।  बताया गया है कि इस अस्पताल में 48 पद मंजूर है, जिनमें से वैद्यकीय अधीक्षक के साथ 13 पद अभी भी रिक्त पड़े हैं।  तहसील के ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है,  डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज का उचित इलाज होने में दिक्कत आती है। जब की उनपर काम का काफी बोझ बढ़ जाता है। कहा गया कि , समय पर इलाज न होने के कारण कई  मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कहा गया कि इस अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 700 मरीज इलाज हेतु आते हैं।  स्वास्थ्य ठीक न होते हुए भी उन्हे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है । इस समस्या का हल निकालने हेतु राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन भटारकर की उपस्थिति में और मूल तहसील अध्यक्ष मंगेश पोटवार के नेतृत्व में जिला शल्य चिकित्सक डॉ. चीचोने से भेंट करके अपनी मांगे रखी गई । इस वक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष आकाश येसनकर के अलावा अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!