Thursday, October 22, 2026
Homeपत्र परिषदराजनीति के दबाव में हम पर झूठा अपराध दर्ज किया गया -...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

राजनीति के दबाव में हम पर झूठा अपराध दर्ज किया गया – राहुल प्रेमलवार

image_pdfimage_print

    पत्र परिषद में किया खुलासा

मूल

जादू टोना के नाम पर गत 5 – 6 माह से वार्ड में शांतता भंग कर रहे आकाश बोर्डावार एवं उसके परिवार को इस संबंध में पूछताछ करने की मामूली बात को लेकर उन्होने मूल पुलिस थाने में चार लोगों पर झूठा अपराध दर्ज किया है। मूल पुलिस ने जांच पड़ताल किए बिना केवल राजनीति के दबाव में अपराध दर्ज किया है, ऐसा आरोप राहुल प्रेमलवार ने पत्र परिषद में लगाया है।

उन्होंने आगे बताया कि,दरअसल जादू टोना के संदेह पर आकाश बोर्डावार एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा लोगों के साथ गाली गलौज की जाती है। 13 अक्टूबर को उनके घर कोई वैद्य आने की जानकारी मिलने पर इस संबंध में सच्चाई जानने हेतु वे लोग कुछ युवकों के साथ उनके घर गए थे। ऐसे में उन्होंने हमारे घर क्यों आए,ऐसी बात कह कर विवाद उत्पन्न किया । किसी के साथ भी विवाद या पिटाई करने की घटना ना होते हुए भी उन्होंने ईश्वर लोनबले , बादल बावनवाडे, राहुल प्रेमलवार, और छोटू तोटावार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वह केवल राजकीय नीति के दबाव में ही हुआ है ऐसा खुलासा उन्होंने दिया । मूल पुलिस थाने में उन्होंने भी मामले की जांच करके उन पर भी अपराध दर्ज करने का ज्ञापन दिया है ,ऐसा बताया।और पुलिस विभाग की ओर से न्याय मिलने की उम्मीद जतायी है।

देखना यह होगा कि, आगे इस मामले की जांच की सुई किस तरफ जाती है और पुलिस विभाग इसे कितना गंभीरता से लेता है। इस पत्र परिषद में राहुल प्रेमलवार,ईश्वर लोनबले, बादल बावनवाडे, छोटू तोटावार , रागिना कोलपुलवार, मारोति मेश्राम आदि के साथ सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!