Sunday, April 19, 2026
Homeखो खो खेल में विजयमूल के कृषि महाविद्यालय की टीम ने बाजी मारी

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल के कृषि महाविद्यालय की टीम ने बाजी मारी

सहयोगी अधिष्ठाता डॉ विष्णुकांत टेकाडे ने दी बधाई।
मूल ( मेहुल मनियार)
डॉ.पंजाबराव देशमुख कृषी विद्यापीठ अकोला तहत अंतर महाविद्यालय खो खो स्पर्धा का 23 सितंबर से 25 सितंबर तक हीवरा आश्रम के विवेकानंद कृषि महाविद्यालय में आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में डॉ.पंजाबराव देशमुख कृषी विद्यापीठ तहत सभी शासकीय और नीम शासकीय महाविद्यालय की टीम ने हिस्सा लिया था। जिसमें छात्रों के 22 संघ और छात्राओं के 16 संघ शामिल थे।

कृषि महाविद्यालय मूल की टीम का पहला मुकाबला यवतमाल के कृषि महाविद्यालय की टीम के साथ हुआ। जिसमें मूल के महाविद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। अकोला के महाविद्यालय की टीम के साथ जीत हासिल करने के बाद, दारव्हा के कृषि महाविद्यालय की टीम के साथ क्वार्टर फाइनल में और उमरखेड कॉलेज के साथ सेमीफाइनल में मूल की टीम ने जीत हासिल की। अंतिम मुकाबला SVGI उद्यान विद्या महाविद्यालय जलगांव के साथ होना था। लेकिन भारी बारिश के कारण आयोजकों ने दोनों भी टीम को विजयी घोषित किया गया ।
इस संघ में खिलाड़ी भूषण हावरे ( कप्तान) अनिकेत फरफाडे ( उप कप्तान) दशरथ वानखेडे, अमित हमंद, कुंदन किन्नाके, लक्ष्मण रामगिरकर, ओमप्रकाश वाकडे, त्रिकोण रंदये,बलवीर झुंगरी, गुरुदेव असोले ,श्रीराम धनजोड़े तथा चेतन कापगते शामिल थे। खो खो मे विजयी बने इन खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ. विष्णुकांत टेकाडे तथा संघ व्यवस्थापक डॉ. अक्षय इंगोले को दिया है।
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!