-
सुधीर मुनगंटीवार को जीत मिलेगी ही, ऐसा जनता का विश्वास
मूल
चंद्रपुर जिले के हर क्षेत्र में जो विकास की गंगा बह रही है, उन सभी विकासात्मक कार्य में सुधीर मुनगंटीवार की सराहनीय भूमिका रही है, इस बात को स्वीकारना ही होगा। बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से मुनगंटीवार इस बार भी चुनावी मैदान में है। किसी भी शहर या गांव का विकास करने के प्रति उनका लगाव जनता के हित में ही रहा है। ना भूतों ना भविष्यति के जैसे ही उन्होंने चारों ओर विकास कार्य को बढ़ावा दिया है। जिले के विकास कार्य में उनकी भूमिका हरदम अग्रसर रही है, उसी प्रकार गत 5 माह पूर्व हुई गलती को सुधार करने जनता उन्हें दोबारा मौका देकर जीत दिलाएगी यह बात तय है।
जनसेवा में समर्पित नेता विधानसभा तथा मंत्रिमंडल में रहने से इस क्षेत्र का विकास निश्चित होगा, ऐसा विश्वास जनता में जताया गया है।
विदित रहे कि,अतिवृष्टि से खेती फसल को जो हानि हुई ,उसका 202 करोड़ का मुआवजा जिले के किसानों को दिलाने में उनकी सराहनीय भूमिका रही। महिलाओं के सक्षमीकरण हेतु भी जिले में कई प्रकल्प शुरू कर के अच्छा कार्य हुआ है।
जिले में छात्रों के लिए बनी सैनिक शाला देश में सर्वोत्तम रही है। मातृशक्ति के लिए बल्लारपुर में एसएनडीटी विद्यापीठ का निर्माण,चंद्रपुर में गोंडवाना विद्यापीठ का उपकेंद्र, मोरवा एयरपोर्ट पर फ्लाइंग क्लब की स्थापना आदि कई कार्यों के लिए मुनगंटीवार का प्रयास रहा है।
सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को तीर्थ क्षेत्र के दर्शन करना संभव हुआ है। जिले में महिला बचत गुट का कार्य भी सराहनीय रहा है। माता बहनो के रूप में महिला शक्ति को विजय देकर उन्हें गरीबकी हालत और तकलीफ से दूर करने का लक्ष्य भी रहा है। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत चंद्रपुर जिले में चार लाख 72000 बहनों के आवेदन मंजूर किए गए। लाडली बहन , मेरी सुरक्षित बहनों की भावनाओं को लेकर सुरक्षित ऐप का भी उद्घाटन किया गया है। सशक्तिकरण, बचत गुट के संवर्धन के लिए मुनगंटीवार द्वारा किए प्रयास से बचत गुट की महिलाओ के लिए आय का साधन बना है। उन्होंने विभिन्न शहरों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके स्वास्थ्य सेवा भी मुहैया की है। बहनों के आशीर्वाद के कारण ही उन्हें कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, ऐसा मुनगंटीवार का मानना है। छात्राओ के लिए व्यवसायिक शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई गई है। नारी से नारायण तक लाडली बहनों के लिए आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा मे कदम बढ़ाने में उन्होंने विशेष कार्य किया है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित दादा पवार के माध्यम से सुधीर मुनगंटीवार ने महत्वपूर्ण फैसले लिए है। राज्य में महिलाओं को बस में आधी टिकट की योजना भी शुरू है। लाडली बहनों के लिए बनी योजना से लाभ मिल रहा है। इन सभी बातों को लेकर सुधीर मुनगंटीवार को जीत मिलना निश्चित है, ऐसा नागरिको ने विश्वास जताया है।


