Sunday, April 19, 2026
Homeपत्र परिषदमतदाताओं की प्रारूप सुची की गलतियों को सुधार करे

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मतदाताओं की प्रारूप सुची की गलतियों को सुधार करे

मूल ( मेहुल मनियार )

मूल
आगामी नगर परिषद के होने वाले चुनाव हेतु मतदाताओं की जारी की गई प्रारूप सूची में गड़बड़ी होने की बात मूल तहसील कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय विश्राम भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में बताई गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए अभियान में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल तथा कांग्रेस नेता संतोष सिंह रावत के मार्गदर्शन में पत्र परिषद संपन्न हुई। सुनील शेरकी ने बताया कि, 2024 के विधानसभा चुनाव में बल्लारपुर क्षेत्र में 1600 जबकि मूल शहर की मतदाता सूची में 122 मतदाताओं के नाम दोबारा दर्ज हुए हैं। एक व्यक्ति एक मतदान की नीति लोकतंत्र प्रणाली में अपनाई जाति है, ऐसे में किसी मतदाता का नाम दोबारा है तो भारतीय लोकतांत्रिक पद्धति खतरे में आ सकती है।उन्होंने शहर के प्रभाग रचना पर आपत्ति जताई है।बताया गया की, मूल शहर में 10 प्रभाग के लिए 10636 पुरुष तथा 11109 महिला ऐसे कल 21745 मतदाता की सूची में बताए गए हैं। लोकतंत्र प्रणाली में मतदाता जागरूक होना जरूरी है। पत्र परिषद में यह भी बताया गया है कि मृतक मतदाताओं के नाम उन सूची में शामिल है जबकि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग प्रभाग में दर्शाए गए हैं। गुरुदास गुरुनूले ने कहा कि, मतदाताओं की प्रारूप सूची में जो भी गड़बड़ी दिखाई देती है उसमें चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारी द्वारा सुधार होना जरूरी है। उन्होंने ऐसा सवाल उठाया की, आज के आधुनिक तकनीकी युग में चुनाव आयोग का सॉफ्टवेयर बेअसर है क्या? इस समस्या की ओर ध्यान न देने पर जन आंदोलन करने की नौबत आ सकती है, ऐसा भी बताया।

इस पत्र परिषद में मूल तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरदास गुरुनूले, शहर अध्यक्ष सुनील शेरकी, कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार ,घनश्याम येणुरकर ,तहसील महिला कांग्रेस अध्यक्ष सौ.रूपाली संतोषवार ,शहर अध्यक्ष नलिनी आड़ेपवार, पूर्व जिला परिषद सदस्य मंगलाताई आत्राम, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पवन नीलमवार आदि उपस्थित थे।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!