Tuesday, April 21, 2026
Homeमुलआखिरकार बिलासपुर चेन्नई ट्रेन को मुल मे मिला स्टोपेज 

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

आखिरकार बिलासपुर चेन्नई ट्रेन को मुल मे मिला स्टोपेज 

पूर्व पार्षद मोतीलाल टहलीयानी के प्रयासों को मिला यश

मुल

सन 2022 से लगातार एक्स्प्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग को आखिरकार यश मिलने से पूर्व पार्षद मोतीलाल टहलीयानी ने क्षेत्र के विधायक विकास पुरुष सुधीर मुनगंटीवार का शुक्रिया अदा किया है।मुनगंटीवार के अथक प्रयासों से ही यह मांग पूरी होने की बात उन्होंने कहीं है।

दरअसल, व्यापारिक और शिक्षा की दृष्टी से मूल शहर का नाम परिचित है। यहां से लंबी यात्रा के लिए लोगोंकी की आवाजाही भी भरपूर मात्रा में होती है। परंतु मूल रेल स्थानकपर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज न होने के कारण यात्रीयों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन दिनो बल्लारपूर-गोंदिया मार्ग के लिए केवल पॅसेंजर ट्रेन (मेमू) ही चलाई जा रही है।हालांकि, कोरोना काल के पूर्व यात्रियों की मांग को ध्यान में रखकर यशवंतपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिया गया था। परंतु कोरोना काल के पश्चात् इस ट्रेन का स्टॉपेज भी रद्द कर दिया गया था।

ज्ञात रहे,मूल शहर चावल उद्योग के लिए काफी प्रख्यात है। साथ ही यहाँ की एमआयडीसी में काफी उद्योग होने से बाहरी राज्य से कई लोग यहाँ काम करते है। नतीजतन, मूल रेल स्थानक से यात्रियों की संख्या भी काफी होती है। किसी भी एक्स्प्रेस ट्रेनों का स्ट्रापेज न होने से यात्रियोंको मजबूरन बल्लारपूर या चंद्रपूर जाकर ट्रेन पकडनी पडती थी।

परंतु,अब 31 अगस्त से चेन्नई- बिलासपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने से दूर दराज के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।रेल प्रशासन द्वारा लिए गए इस फैसले की सराहना की जा रही है।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!