Wednesday, October 21, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024सुधीर मुनगंटीवार ने बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार एवं वित्तीय सहायता की...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

सुधीर मुनगंटीवार ने बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार एवं वित्तीय सहायता की बौछार

image_pdfimage_print

 

मुल
राज्य के वन, सांस्कृतिक और मत्स्यपालन मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की धारणा अनुसार रोजगार को ही प्राथमिकता दी है। उद्योगों के माध्यम से बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रोजगार उपलब्ध करने का काम मुनगंटीवार ने किया है।चाहे वह मुल में 600 महिलाओं को रोजगार देना हो या पोंभुर्ना में कालीन निर्माण केंद्र हो।वे पूरे चंद्रपुर जिले को न केवल महाराष्ट्र में बल्कि देश में भी औद्योगिक क्षेत्र मे शीर्ष बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने समय-समय पर बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले की हर समस्या विधानसभा में बार बार उठाई है।
अपनी उम्मीदवारी दाखिल करने के बाद, मुनगंटीवार ने अन्य सभी क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ औद्योगिक विकास का मुद्दा उठाया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा बड़े उद्योग लाने और रोजगार पैदा करने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने, जिला उद्योग केंद्र चंद्रपुर में एक व्यवसाय सुविधा और निर्यात केंद्र शुरू करने ताकि बेरोजगार और नए उद्यमियों को उद्योग से संबंधित सभी जानकारी और प्रक्रियाएं एक ही छत के नीचे मिल सके।
विशेष रूप से, उन्होंने मुल तहसील में विभिन्न कंपनियों मे 600 से अधिक नागरिकों, महिला बहनों को रोजगार प्रदान किया। कालीन केंद्र, बांस हस्तशिल्प केंद्र, अगरबत्ती केंद्र, पोल्ट्री फार्म के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे कई उद्योग मुनगंटीवार की पहल से ही स्थापित हुए हैं।
वैसे ही पोंभुर्ना में रोजगार सृजन के लिए टूथपिक विनिर्माण केंद्र, बांस हस्तशिल्प और कला इकाई, अगरबत्ती विनिर्माण संयंत्र,कालीन विनिर्माण केंद्र है जहां बड़ी मात्रा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हो रहा है। उन्होंने बल्लारपुर तहसील के विसापुर में भी बांस हस्तशिल्प और कला इकाई के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करने की पहल की है।
महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्पादित उत्पादों को बाजार तक पहुचाने के उद्देश्य से 15 गांवों में स्व सुषमा स्वराज उद्योग भवन बनाने के लिए मुनगंटीवार ने प्रत्येक को 60 लाख रुपये का निधि मंजूर किया ताकि इस भवन के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सीधे रोजगार का रास्ता खुल जाए यही मुनगंटीवार का लक्ष्य है।
मुनगंटीवार की पहल पर जिले में रोजगार की समस्या को हल करने के लिए इस साल मार्च में एडवांटेज चंद्रपुर का आयोजन किया गया था। इसमें 75 हजार करोड़ के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।दरअसल,लक्ष्मी मित्तल ग्रुप पोंभुर्ना में 5 हजार एकड़ जमीन पर 40 हजार करोड़ का निवेश करने जा रहा है।मुनगंटीवार के प्रयासों से ही एशिया का यह सबसे बड़ा उद्योग पोंभुर्ना में खड़ा होगा। अगले पांच वर्षों में जिले के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के युवा,रोजगार के योग्य बनें, इस पर विशेष ध्यान दिए जाने की मंशा उन्होंने व्यक्त की है।
विदित रहे, जोधपुर देश का सबसे बड़ा फर्नीचर निर्यातक केंद्र है। यहां से हर साल करीब 300 करोड़ रुपये का फर्नीचर निर्यात होता है।इसलिए MIDC की तर्ज पर वन औद्योगिक विकास निगम (FIDC) की स्थापना का निर्णय मुनगंटीवार द्वारा लिया गया। FIDC में 10 एकड़ जमीन पर दुनिया का बेहतरीन फर्नीचर निर्मित किया जा रहा है।इस माध्यम से चंद्रपुर जिला फर्नीचर निर्यात में जोधपुर से आगे निकल जायेगा ऐसा विश्वास मुनगंटीवार ने व्यक्त किया है।
कौशल विकास उद्योगों मे आए इस उद्देश्य से मुनगंटीवार की पहल से बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में एस.एन.डी.टी विश्वविद्यालय का 600 करोड़ रुपये का उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। यहां महिलाओं को 62 तरह के कोर्स में ट्रेनिंग दी जा रही है।जिले में आई.टी.आई को अत्याधुनिक किया जा रहा है ताकि उद्योगों को आवश्यक कुशल जनशक्ति आईटीआई से मिल सके। बल्लारपुर मे मॉडल आई.टी.आई करने के लिए मुनगंटीवार ने 15 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध करायी है।
चंद्रपुर जिले की करीब 3 लाख महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी है। इन स्वयं सहायता समूहों को 292 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और चंद्रपुर जिला राज्य में पहले स्थान पर है। इस वित्तीय सहायता से बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन हुआ है। सुधीर मुनगंटीवार ने स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार का नया अवसर पैदा किया है।
सुधीर मुनगंटीवार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ ही संपूर्ण जिले मे विकास की गंगा बहाई है।अपने क्षेत्र को राज्य मे शीर्ष पर पहुचाने हेतु वह समर्पित है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!