मूल ( मेहुल मनियार )
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना +2 पथक द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता वालके के मार्गदर्शन में मूल के बस स्टैंड परिसर की साफ सफाई की। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने बस स्टैंड परिसर का कचरा, प्लास्टिक आदि को हटाकर परिसर को साफ सुथरा किया।
डॉ. वालके ने साफ सफ़ाई का महत्त्व बताते हुए, पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की। इस अवसर पर चंद्रपुर के बस स्थानक प्रमुख हेमंत गोवर्धन , मूल के यातायात नियंत्रक नागनाथ वाड़ीकर तथा सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे। साफ सफाई उपक्रम के इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रा. राहुल बोधे तथा प्रा. अनिल शेलेकर ने कड़ी मेहनत ली।




