Friday, June 5, 2026
Homeबस स्थानक पुरस्कार अभियानहिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ बस स्थानक अभियान के तहत मूल बस...

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ बस स्थानक अभियान के तहत मूल बस स्थानक का परीक्षण

मूल  ( प्रा चंद्रकांत मनियार )
महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम द्वारा चलाए जा रहे हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वच्छ बस स्थानक अभियान के तहत आज अ गुट के चंद्रपुर विभाग तहत मूल शहर के बस स्थानक का विशेष कमेटी द्वारा द्वितीय निरीक्षण किया गया।


इस निरीक्षण कमेटी में नियंत्रण समिति न.2 में शामिल संभाजी नगर की प्रादेशिक व्यवस्थापक श्रीमती अनघा बारटक्के, संभाजी नगर के प्रादेशिक अभियंता अशोक पन्हाळकर, लोकमत समाचार के पत्रकार प्रा.चंद्रकांत मनियार तथा जागृत ग्राहक राजा विदर्भ प्रांत अध्यक्ष तथा प्रवासी संगठन के दीपक देशपांडे शामिल थे।
बताया गया कि, राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बस स्थानक को एक करोड रुपए का जबकि, दूसरा स्थान हासिल किए स्थानक को 50 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। निरीक्षण कमेटी द्वारा मूल बस स्थानक का स्वच्छता गृह, पेयजल की सुविधा, सूचना फलक, उद्घोषणा सुविधा, यात्रियों की शिकायतें, चालक और वाहक के लिए बने विश्राम गृह, वाणिज्य अस्थापना, पार्किंग सुविधा आदी सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

सामान्य रूप से बस स्थानक पर यात्रियों के लिए की गई सुविधा, बस स्थानक की सुंदरता आदी विभिन्न के बारे मे भी मूल्यांकन किया गया।
इस अवसर पर चंद्रपुर के आगार व्यवस्थापक अंकुश खाडिलकर ,चंद्रपुर बस स्थानक प्रमुख हेमंत गोवर्धन , मूल बस स्थानक के वाडिकर आदि उपस्थित थे। राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल करने इस बस स्थानक को काफी सुविधाएं बढ़ानी होगी।
कहा जाता है कि, प्रादेशिक समिति द्वारा इस के बाद और दो बार निरीक्षण किया जाएगा। इस बस स्थानक को पुरस्कार हासिल करने सुविधाओं में काफी सुधार करना होगा, ऐसा बताया जाता है।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!