सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
मूल
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय छात्र सेना के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम उप पंतप्रधान लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिता वालके, रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप मांडवगड़े, डॉ. विभावरी हाते ,कनिष्ठ महाविद्यालय के पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर तथा प्राध्यापक, कर्मचारियों और छात्रों ने राष्ट्र की एकता अखंडता तथा सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ ली। बताया गया कि स्व. वल्लभभाई पटेल एक मजबूत अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे। इसी समारोह में देश की पूर्व पंतप्रधान स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में अभिवादन किया गया। इस समारोह में प्राध्यापक गण तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।




