चौबीसों घंटों के लिए बनी विस्तारित जलापूर्ति योजना सिर्फ काग़ज़ों पर
मूल
शहर की बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखकर 24 घंटे पानी मुहैया कराने के इरादे से बनाई गई विस्तारित जलापूर्ति योजना से नागरिकों को पर्याप्त पेयजल न मिलने के कारण संबंधितो पर कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष आकाश येसनकर ने जिलाधिकारी को दीया है।
कहा गया है की, जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के प्रयास से 28 करोड रुपए की लागत से बनी विस्तारित जलापूर्ति योजना मंजूर की गई थी।महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा इस योजना का कार्य किया गया। इस कार्य की किसी भी प्रकार की जांच पड़ताल ना करते हुए कार्य पूरा होने का नगर प्रशासन ने प्रमाण पत्र जारी कर दिया।पत्र में कहा गया की, यह जलापूर्ति योजना शुरू होने के बाद आज तक 24 घंटे शहर में जलापूर्ति नही कि गई है।इसलिए यह योजना नाकाम रहने की बात पत्र में दर्शाई गई है।योजना पूर्ण होने का प्रमाण पत्र देकर नगर परिषद ने ठेकेदार को 50 फीसदी सुरक्षा राशि भी लौटा दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए ज्ञापन में आगे बताया है कि, 14वें वित्त आयोग के तहत मूल शहर के करीब 4500 नल मे मीटर लगाए गए है। उस मीटर की कीमत करीब ₹10000 बताई गई है। उन लगाए गए मीटर में से औसतन 60 से 70 फ़ीसदी मीटर खराब हो चुके हैं।बहरहाल इस योजना मे धांधली होने का आरोप लगाते हुए संबाधितो पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।


