मूल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समूचे विश्व की छात्रों की बड़ी संगठन है। अभाविप ब्रह्मपुरी द्वारा दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का स्थानीय योग भवन में आयोजन किया गया था। इस अभ्यास वर्ग का उद्घाटन डॉ. खुशाल राठौड के हाथों किया गया।
दरअसल,इस अभ्यास वर्ग में अभाविप परिचय, सैद्धांतिक भूमिका, अभाविप कार्य पद्धति, कार्यकर्ता व्यवहार, महिला सशक्तिकरण, आचार्य पद्धति ,महाविद्यालय कामकाज, यात्रा और संपर्क आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई ।इस अभ्यास वर्ग में 10 महाविद्यालयों से 81 छात्र छात्राएं तथा 8 प्राध्यापक शामिल हुए थे। इस अभ्यास वर्ग में जिला संयोजक के रूप में संदेश उरकूड़े , जिला प्रमुख के लिए प्रा. अतुल कांबली, भाग संयोजक जय महाडोले ,लोचन तलमले ,भूमिका गेडाम का चयन किया गया।
इस अवसर पर विदर्भ प्रांतीय मंत्री शक्ति केराम, प्रांत सह मंत्री पायल किनाके, विभाग संयोजक वैदेही मूंगफलीवार, प्रा. शशीकांत शिंदे, प्रवीण मोहुर्ले, किशोर कापगते, तथा शहर के कई लोग शामिल हुए थे।




