आर्य वैश्य महिला महासभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
मूल
यहां के आर्य वैश्य महिला महासभा के तत्वधान में किशोरियों के लिए माहवारी के वक्त स्वास्थ्य और मानसिक रूप से कैसी सावधानियां बरती जाए,इस संबंध में मार्गदर्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीणा व-हाडे इन्होंने किशोरी युवतियों को माहवारी के संबंध में मार्गदर्शन किया ।कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी युवतियों ने अलग-अलग सवाल पूछते हुए ,जानकारी हासिल की। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन बाँटे गये। बताया गया की, पीसीओडी के लक्षणों में अनियमित माहवारी के साथ अन्य कठिनाई होती हैं। इस समस्या से निजात पाने नियमित रूप से व्यायाम करें, किसी भी तरह का तनाव न ले, स्वस्थ वजन बनाए रखे, आदी सलाह दी गई। समारोह की प्रस्तावना संगीता पड़गेलवार ने रखी । समारोह का संचालन श्वेता चिंतावार ने तथा आभार प्रदर्शन प्रीती चिमड्यालवार ने किया।
इस मार्गदर्शन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. राजश्री मुस्तिलवार, कोषाध्यक्ष प्रीति चिमड्यालवार, सचिव संगीता पडगेलवार, सहसचिव सीमा बुक्कावार, आदी कार्यकारी मंडल के साथ दिव्या गोगिरवार, वंदना बुक्कावार, भाग्यश्री चिंतलवार, नीता गरपल्लीवार, शिल्पा गोगुलवार, नेहा चेपुरवार, माधवी येलंकीवार आदि महिलाएं उपस्थित थीं।




