Wednesday, October 21, 2026
HomeUncategorizedकर्मवीर महाविद्यालय में सिकलसेल जन जागृति पर कार्यक्रम का आयोजन।
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कर्मवीर महाविद्यालय में सिकलसेल जन जागृति पर कार्यक्रम का आयोजन।

image_pdfimage_print

मूल ( मेहुल मनियार)
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय और उप जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में सिकल सेल संबंध में छात्रों को जनजागृति पर मार्गदर्शन किया गया। प्राचार्य डॉ.अनीता वालके की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अनिता मेश्राम, सिकल सेल प्रयोगशाला तंत्रज्ञ अश्विनी येंबरवार मुख्य अतिथि थे।
डॉ. मेश्राम ने अपने मार्गदर्शन में सिकल सेल ग्रस्त तथा वाहक के बारे में बताते हुए, इस बीमारी की लक्षणों के बारे में जानकारी दी।अश्विनी येंबरवार ने सिकलसेल की जांच के बारे में जानकारी दी। डॉ. वालके ने अपने मार्गदर्शन में सिकल सेल की जांच करके इस बीमारी के संबंध में ध्यान रखने की अपील की।


इस कार्यक्रम का संचालन प्रा. राहुल बोधे ने और आभार प्रदर्शन प्रा. निखिल दहीवले ने किया। इस समारोह में पर्यवेक्षक प्रा.दिनेश बनकर, प्रा. पडोले, प्रा. नीरज चन्ने, प्रा. सिकंदर लेनगुरे, प्रा. मासिरकर, प्रा. शेलेकर तथा NSS +2 के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!