मांस कम्युनिकेशन इन जर्नलिजम परिक्षा में सफ़लता।
मूल ( मेहुल मनियार )
यहां के पत्रकार तथा नागपूर से प्रकाशित समाचार पत्र के तहसील संवाददाता प्रकाश डी. चलाख ने पत्रकारिता की मांस कम्युनिकेशन इन जर्नलिज्म ( एम सी जे )इस परीक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल करके सफलता प्राप्त की है। यशवंतराव चौहान महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ तहत नागपूर के सी.पी.एण्ड बेरार कॉलेज के अभ्यास केन्द्र से उन्होंने यह परीक्षा दी थी।
प्रकाश चलाख का पत्रकारिता के अलावा सामाजिक कार्य में भी गहरा संबंध रहा है। सिद्धांत महा ऑनलाइन तथा ग्राहक सेवा केंद्रके वे संचालक है। यहां के मित्र परिवार और पत्रकारों ने इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है।




