Saturday, June 6, 2026
Homeपोला उत्सवचीखली के जय श्री हनुमान क्रीड़ा मंडल द्वारा बैल और नंदी बैल...

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

चीखली के जय श्री हनुमान क्रीड़ा मंडल द्वारा बैल और नंदी बैल पोला उत्साह के साथ मनाया गया

मूल  ( मेहुल मनियार )

मूल तहसील के चीखली गांव में पोला उत्सव जय श्री हनुमान क्रीड़ा मंडल के सहयोग से बड़े धूमधामसे मनाया गया। इस पोला उत्सव में बैल पोला एवं तान्हा पोला का आयोजन किया। 22/08/2025 बैल पोला में उत्कृष्ट बैल सजावट प्रथम पुरस्कार ड्रेसिंग टेबल, द्वितीय पुरस्कार लकड़ी का देवघर तृतीय पुरस्कार लोहे की रैक रखा गया था, जबकि 23/08/2025 को तान्हा पोला में उत्कृष्ट नंदी सजावट प्रथम पुरस्कार सीलिंग पंखा, द्वितीय पुरस्कार स्टडी टेबल तृतीय पुरस्कार डिनर सेट रखा गया था। बैल जोड़ी के लिए प्रथम पुरस्कार बैल पोला सजावट  प्रथम पुरस्कार सुरेश पा. कलसकर , द्वितीय पुरस्कार तुषार पा. चुदरी , तृतीय पुरस्कार पतरुजी पा. कलसकर ने प्राप्त किया। ताना पोला में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी प्रशांत कटवले द्वितीय पुरस्कार: सान्वी सूरज मंडलवार तृतीय पुरस्कार: आयुष प्रकाश कलसकर को मिला।


विभिन्न आकर्षक वेशभूषा और केशविन्यास में सजे बालगोपाल और उनके छोटे नंदी से लेकर बड़े, शानदार लकड़ी के बैल तक, सभी नागरिकों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।
कोई किसान, कोई कृष्ण, कोई सैनिक तो कोई नंदी बैल बनकर इस प्रतियोगिता में शामिल हुआ। कुछ ने अपने नंदी बैलों को आकर्षक ढंग से सजाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बारिश ने नन्हे प्रतियोगियों को थोड़ी राहत दी। प्रतियोगियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर आए सभी गणमान्य लोगों का संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। निर्णायक मंडल में किरण गावतुरे, वित्त विभाग, मुंबई और राकेश बावने, जिला परिषद शिक्षक, मोरवाही थे। पहली बार, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण और मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!