Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिसरकारी नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार बैंक कर्मचारियों की भर्ती

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

सरकारी नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार बैंक कर्मचारियों की भर्ती

विरोधियों के झूठे आरोपों में न फंसे – संतोष सिंह रावत

मुल

चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने कहा कि मीडिया के माध्यम से आधारहीन खबरें फैलाकर कुछ समूह द्वारा जानबूझकर ऐन विधानसभा चुनाव के समय परिणामों को प्रभावित करने के उद्देश्य से बैंक की प्रगति में बाधा डालने का काम चल रहा हैं।

दरअसल,जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की आवश्यकता और मांग को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने बैंक में रिक्त पद को भरने के लिए सरकारी नियम का पालन करते हुए शासन स्तर पर पैरवी की। इस बीच भर्ती पर कुछ सत्ताधारी दलों के कड़े विरोध के कारण उक्त भर्ती आज तक नहीं हो सकी। अंततः सरकार ने बैंक की वास्तविक स्थिति को देखते हुए न्यायालय के निर्देशानुसार, बैंक को आवश्यक पद भरने की अनुमति दे दी। शासन के अनुमति पत्र के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से चल रही है। वहीं,विपक्ष की ओर से,पद भर्ती से आरक्षण हटा दिए जाने का झूठा आरोप लगाकर बदनामी के मकसद से बेबुनियाद खबरें फैलाई जा रही हैं।

ज्ञात रहे, 19 मार्च 2019 को चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, बैंक मे जो सरकारी शेयर (कुल कीमत 12 लाख 71 हजार रुपये)थे उनका भुगतान किया जा चुका है। सरकारी नियमों के मुताबिक जिन बैंकों के पास सरकार की शेयर पूंजी शेष नहीं है,उन पर आरक्षण नियम 2001 लागू नहीं होता है।इसी बीच 18 सितंबर 2019 को बैंक प्रशासन ने कर्मचारियों की भर्ती के लिए लागू आरक्षण बिंदुओं की सूची के संबंध में मार्गदर्शन देने हेतु सहकार आयुक्त से पत्र व्यवहार किया गया।तब उनकी ओर से बैंक प्रशासन को सरकार के कानून एवं न्याय विभाग के निर्देशानुसार कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया करने का निर्देश दिया।इतने स्पष्ट आदेश के बावजूद बैंक प्रशासन, राज्य शासन के सहकार आयुक्त पुणे के पत्र क्रमांक 1759 दिनांक 28 सितंबर 2021 एवं शासन के विधि एवं न्याय विभाग के निर्देशानुसार भर्ती के संबंध में पारदर्शी प्रक्रिया कर रहा है। इसके बावजूद उक्त पत्र की वास्तविकता जांचे बिना विपक्ष ने मीडिया मे बैंक प्रशासन द्वारा आरक्षण हटाने की अफवाह फैलाई।वे आरक्षण हटा दिए जाने की फर्जी खबर फैलाकर बेरोजगार युवाओं और नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष की यह हरकत पूरी तरह से निंदनीय है।

जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने इस आशय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, चूंकि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और महाविकास अघाड़ी की ओर से बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं, इसलिए मुझे बदनाम करने के लिए झूठी और निराधार खबरें फैलाई जा रही हैं और नागरिकों को इनके झांसे में नहीं आना चाहिए। विरोधियों के झूठ और हकीकत को ध्यान में रखकर सहयोग करने का अनुरोध है।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!