Sunday, April 19, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024विकास की बुलेट ट्रेन तिगुनी गति से दौड़ाने सुधीर मुनगंटीवार को जीताना...

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

विकास की बुलेट ट्रेन तिगुनी गति से दौड़ाने सुधीर मुनगंटीवार को जीताना होगा

 

केंद्रीय मंत्री श्री. नितिन गडकरी की मतदाताओं से अपील।

दुर्गापुर में मुनगंटीवार के प्रचार हेतु सभा।

बल्लारपुर निर्वाचन क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्ध – सुधीर मुनगंटीवार

मूल
सुधीर मुनगंटीवार ने चंद्रपुर जिले का कायापलट कर दिया।जिले के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहां की मुनगंटीवार के नेतृत्व में बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ जिले के विकास की बुलेट ट्रेन अधिक गति से चलाने उन्हें फिर से विजई बनाने की बात कही।राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य और मत्स्य पालन मंत्री और जिले के पालक मंत्री और साथ ही बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा-महायुति के अधिकृत उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार के प्रचार के लिए दुर्गापुर में  नाम.नितिन गडकरी की जनसभा का आयोजन किया गया था।
विधानसभा क्षेत्र का हर परिवार मेरा परिवार है, इसलिए मैं प्रतिबद्ध हूं कि मेरा हर कदम विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए है. ऐसे विचार सुधीर मुनगंटीवार ने व्यक्त किये। नितिन गडकरी ने आगे बताया कि, गत 40 वर्षों से मैं चंद्रपुर आता हूं ,चंद्रपुर पूरी तरह से बदल चुका है। हर क्षेत्र में मुनगंटीवार ने सराहनीय कार्य किया है। चंद्रपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज तथा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण किया। ताडोबा क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर जो स्थान मिला है ,उसका श्रेय सुधीर मुनगंटीवार को ही जाता है। राज्य के वन मंत्री के रूप में 50 करोड़ पेड़ लगाकर उन्होंने विश्व विक्रम किया है। पर्यावरण के लिए योगदान देने वाला पहला नेता रहा है। चंद्रपुर जिले में 2014 के पूर्व एक भी राष्ट्रीय महामार्ग नहीं था, लेकिन गत 10 वर्षों में 474 किलोमीटर का राष्ट्रीय महामार्ग बनाया गया, जिसका पूरा श्रेय मुनगंटीवार को दिया जाता है । सुधीर मुनगंटीवार के प्रयास से ही चंद्रपुर को समृद्धि महामार्ग से जोड़ा जाएगा, ऐसा गडकरी ने बताया।
सुधीर मुनगंटीवार ने जिले का सर्वांगीण विकास किया। सामाजिक, सांस्कृतिक ,पर्यावरण क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया है। महाराष्ट्र में सबसे अच्छे कार्य करने वाले पांच विधायकों में सुधीर मुनगंटीवार का विशेष जिक्र किया जाता है। भविष्य बदलने की क्षमता रखनेवाले लोकनेता सुधीर मुनगंटीवार को दोबारा मौका मिलेगा और वे निश्चित रूप से मंत्री बनेंगे, इसीलिए उन्हें साथ देने की अपील गडकरी ने की।
बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार घरकुल लाए । मैंने तय कर लिया है कि मिट्टी के घर में कोई नहीं रहेगा. इसलिए, चाहे कोई भी अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, एनटी का हो, मुझे विश्वास है कि वे पक्का घर देंगे, ऐसे विचार मुनगंटीवार ने व्यक्त किये।

मित्तल ग्रुप के साथ 40 हजार करोड़ का करार साइन किया गया है। यह उद्योग पांच हजार एकड़ में लगाया जायेगा।. उन्होंने कहा कि इससे 20 हजार प्रत्यक्ष और 80 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

महायुति सरकार के आने के बाद हमने व्यवसायों के लिए शून्य ब्याज पर 15 लाख तक का ऋण देने का फैसला किया है, चाहे वे ओबीसी, एससी, एसटी के हों, ऐसा मुनगंटीवार ने कहा।

विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर कदम – सुधीर मुनगंटीवार

मैं गड़करी का शिष्य हूं. लोगों के कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विधानसभा क्षेत्र का हर परिवार मेरा परिवार है। इसलिए मैं प्रतिबद्ध हूं कि मेरा हर कदम विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए है यह विचार सुधीर मुनगंटीवार ने व्यक्त किये। महाराष्ट्र के वन मंत्री के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाया। 50 करोड़ पेड़ लगाना पर्यावरण के लिए बड़ी बात है, ऐसा भी उन्होंने कहा।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!