महिला बचत गुट के सम्मेलन के अवसर पर संतोष सिंह रावत ने कहा।
मूल
चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक द्वारा महिलाओं के आर्थिक विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर करने बचत गुट का निर्माण किया गया। इन बचत गुट को किसी प्रकार की चल अचल संपत्ति गिरवी रखे बिना कर्ज बांटे गए, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है।इस बात की बड़ी खुशी है,यह विचार सीडीसीसी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने कहीं। चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक मूल, चिरोली तथा राजोली शाखा द्वारा महिला बचत गुट सम्मेलन तथा कर्ज वितरण कार्यक्रम के अवसर पर वे संबोधन कर रहे थे। यहां के श्री मां दुर्गा मंदिर सभागृह में संपन्न हुए इस सम्मेलन में बैंक के संचालक संदीप गड्डमवार, कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार, क्रान्ति ज्योति सहकारी पत संस्था के अध्यक्ष गुरूदास गुरुनुले, गुरदास चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश्वर कल्याणकर, उप मुख्यकार्यकारी अधिकारी मंगल बुरांडे आदि उपस्थित थे।
महिला बचत गट की पदाधिकारी पुष्पा कच्चेवार, वैशाली सावसाकड़े, प्रणाली मल्लेवार,चंद्रकला सातपुते, कुसुमताई कोवे के हाथों सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को दीप प्रज्वलन करके सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंगल बुरांडे इन्होंने प्रस्ताविकता की। इस अवसर पर महिला गुट की फरहाना शेख, मंदाताई चल्लावार, नलिनी आडपवार,जयमाला चंदनखेडे इन पदाधिकारी ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को आत्म निर्भर करने का बैंक द्वारा मौका दिया गया, जिसके लिए बैंक के संचालक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश्वर कल्याणकर राकेश रत्नावार,गुरदास गुरुनूले,संदीप गड्डमवार इन्होंने भी अपने मार्गदर्शन में बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजना तथा कार्यों के बारे में बताया।

- इस सम्मेलन में महिला बचत गुट द्वारा सराहनीय कार्य करने पर मूल की गृहणी महिला बचत गुट तथा सावित्रीबाई महिला गुट के पदाधिकारी को संतोष सिंह रावत तथा संदीप गड्डमवार के हाथों सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संतोष सिंह रावत ने अध्यक्षीय भाषण किया । इस अवसर पर बैंक के मूल शाखा के 11, राजोली शाखा से 7 तथा चिरोली शाखा के 7 ऐसे कल 25 महिला बचत गुट को करीब 80 लाख रु. के ऋण के चेक बांटे गए।
- कार्यक्रम का संचालन संजय पड़ोले ने किया तथा आभार प्रदर्शन विभागीय अधिकारी प्रशांत तोटावार ने किया। सम्मेलन के सफल आयोजन में मूल शाखा व्यवस्थापक मधुकर लेनगुरे, राजोली शाखा व्यवस्थापक नरेश पाडेवार, चिरौली शाखा व्यवस्थापक भास्कर पांचभाई, निरीक्षक नंदकिशोर मडावी, विनोद वेठे ,अनिल सीरस्कर तथा बचत गुट की मार्गदर्शक महिला प्रतिनिधि का सहयोग मिला।




