Thursday, October 22, 2026
Homeआर्थिक सहायताआकाशीय बिजली गिरने से मृत एवं घायल हुई महिला के परिवारों को...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

आकाशीय बिजली गिरने से मृत एवं घायल हुई महिला के परिवारों को मिली आर्थिक मदद

image_pdfimage_print

सी डी सी सी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत द्वारा दी गई सहायता।          

 

मुल

दरअसल, तहसील के चीचाला ग्राम की आठ महिलाए खेती में काम कर रही थी।1 अक्तूबर को दोपहर के वक्त तूफान के साथ भारी बारिश होने के कारण अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला चंद्रकला संजय वैरागडे की घटनास्थल पर ही मौत हुई तथा 35 वर्षीय आशा रविन्द्र बुरांडे नामक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई। इस घटना के कारण गांव में मातम फैला था। आर्थिक हालात ठीक न होने से दोनों भी परिवारों के लिए दर्द सहना बड़ा कठिन हुआ था। इस घटना की खबर मिलते ही कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष सिंह रावत ने मृतक महिला के परिवारों से मिलकर दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता की और घायल महिला के परिवार से मिलकर उन्हें भी पांच हजार रुपये की सहायता की है।

इस वक्त कृषि उपज बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार,उप सभापति राजेन्द्र कन्नमवार,मूल तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरुदास गुरुनूले,घनश्याम येनुरकर, आदर्श सहकारी खरेदी-बिक्री सोसायटी के सभापती पुरुषोत्तम भुरसे,बजार समिती के पूर्व संचालक डॉ.पद्माकर लेनगुरे,ग्राम पंचायत उपसरपंच सूरज चलाख,यशवंत चलाख, तेजराज ठेमस्कर,जनार्दन आत्राम,सौराज इटकेलवार,दीपक मेश्राम ,वासुदेव बुरांडे ,बालाजी निकूरे ,संजय टिकले आदी उपस्थित थे।

दोनों ही परिवारों ने संतोष सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!