मूल ( मेहुल मनियार )
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय में महाराष्ट्र सरकार के पठन संकल्प उपक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलने वाले पखवाड़े की पुस्तकालय प्रदर्शनी का उद्घाटन आयोजित किया गया। प्राचार्य डाॅ. अनिता वालके की अध्यक्षता में 1 जनवरी 2025 को महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी पखखाड़े का उद्घाटन और विधिवत शुभारंभ डाॅ. रंगनाथ स्वामी की छवि का पूजन कर किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रा. चंद्रकांत मनियार, लोकमत समाचार, गुरुभाऊ गुरनुले देशोन्नति, दीपक देशपांडे एम2एम न्यूज पोर्टल, अमित राऊत, विनोद कालबांधे आदि पत्रकार उपस्थित थे। पुस्तक प्रदर्शनी में उपन्यास, आत्मकथाएँ, प्रतियोगी परीक्षाएँ, विभिन्न विषयों की पुस्तकें रखी गयीं। अतिथियों ने पुस्तक का अवलोकन किया। साथ ही पखवाड़े की शुभकामनाए दी।
प्राचार्य डाॅ. अनिता वालके ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति रुचि पैदा करने तथा विभिन्न पुस्तकें पढ़कर आदर्श विद्यार्थी बनाने के उद्देश्य से पठन संस्कृति पखवाड़ा का आयोजन किया गया।





