वॉइस ऑफ़ मीडिया चंद्रपुर के जिलाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष के चुनाव संपन्न।
आशीष रैच डिजिटल विंग और राजू जोगड बने साप्ताहिक विंग के नए जिलाध्यक्ष।
मूल
पत्रकारों के लिए देश के सबसे बड़े संगठन के रूप में ज्यों पहचान बनी है, उसी वॉईस ऑफ मीडिया के पत्रकारों की चुनाव प्रक्रिया बुधवार दि. 25 दिसंबर को चंद्रपुर के सी.डी.सी.सी. बैंक के कन्नमवार सभाग्रह में लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। वॉइस ऑफ़ मीडिया के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डाले गए । जिसमे राजुरा के अनिल बालसराफ चुने गए है। वॉइस ऑफ मीडिया की चंद्रपुर जिला के सदस्यों की आमसभा हुई। इस सभा में वॉइस ऑफ मीडिया के राज्य कार्याध्यक्ष मंगेश खाटीक, राज्य उपाध्यक्ष संजय पड़ोले, विदर्भ अध्यक्ष किशोर करंजेकर, और वर्धा जिला के अध्यक्ष नरेंद्र देशमुख उपस्थित थे।
इस सभा में संजय पड़ोले ने प्रस्तावना रखी। मंगेश खाटीक, ,ठेंगड़ी सर और चंद्रकांत मनियार इन्होंने भी अपने विचार रखे। मूल के गुरुदास गुरुनूले ने संचालन किया। संजय पड़ोले द्वारा जिलाध्यक्ष के रूप में गत कार्यकाल में किए कार्यों की सभी ने प्रशंसा की।
चंद्रपुर जिले के नए अध्यक्ष पद के लिए वरोरा के अनिल पाटिल और राजुरा के अनिल बाल सराफ ने नामांकन दाखिल किया था। उपस्थित सदस्यों ने वोट डाले।चंद्रपुर जिले के उपस्थित कुल 130 वोटो में से अनिल बालसराफ को 81 और उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल पाटिल को 48 वोट मिले जबकि 1 वोट अवैध घोषित किया गया। जिससे अनिल बालसराफ को विजयी घोषित किया गया।
इसके साथ ही आशीष रैच को डिजिटल मीडिया विंग और राजू भाई जोगड़ को साप्ताहिक विंग का जिलाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुना गया। इसके बाद सभी तहसील के अध्यक्ष का चुनाव कराए गए। जिसमें प्रमोद वाघाडे को कोरपना, गणेश बेले राजुरा से, प्रा. विजय गायकवाड को सावली, राजेश रेवते को भद्रावती, सुग्रीव गोतावळे को जिवती, राजु झाडे को गोंडपिपरी, शंकर महाकाली को बल्लारपूर, प्रा. राजु रामटेके को सावली, चेतन लुथडे को वरोरा और शशिकांत गणवीर को मुल तहसील का अध्यक्ष चुना गया।




