मूल शहर के गांधी चौक में तनाव पूर्ण स्थिति बनी ।
पुलिस द्वारा स्थानबद्ध किए विजय चिमड़यालवार द्वारा कांग्रेस भवन मे पैसे का बंटवारा किए जाने की खबर मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सौ.सपना मुनगंटीवार और शलाका मुनगंटीवार इन्होंने भी कांग्रेस भवन में जाने का प्रयास करने पर तनाव पूर्ण स्थिति बन गई।
इस बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने कांग्रेस भवन मे पहुंच कर विजय चिमड्यालवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
इससे गांधी चौक में कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी।


