Friday, August 21, 2026
Homeहाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटहाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के मूल्य मे की जाए कटौती
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के मूल्य मे की जाए कटौती

image_pdfimage_print

मुल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद मोतीलाल टहलियानी के नेतृत्व मे की गई मांग

मुल

हाल ही मे भारत सरकार ने 1अप्रैल 2019 से पहले बेचे गए सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया है।इस प्लेट को एल्युमीनियम से बनाया जाता है और इसमें एक यूनिक लेजर कोड होता है, जो वाहन की पहचान के लिए होता है।यह नंबर प्लेट चोरी, वाहन ट्रैकिंग, और अन्य सुरक्षा उद्देश्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है।इस प्लेट को लगाने हेतु जिला स्तर पर केंद्र दिए गए हैं।एवं इसका मूल्य भी बाकी राज्यों के मुकाबले ज्यादा तय किया गया है।

इस आशय को ध्यान मे रखकर मुल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद मोतीलाल टहलियानी के नेतृत्व मे पूर्व मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार को मांग पत्र भेजा गया है।

इस पत्र मे कहा गया है कि, मुल,सावली तथा पोंभुर्ना तहसील के लोगों को सुविधा प्रदान करने हेतु,  मुल शहर मे ही HSRP सेंटर प्रदान किया जाए ताकि लोगों को जिला मुख्यालय जाकर तकलीफ ना उठानी पड़े।और अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र मे इस प्लेट का मूल्य ज्यादा होने की वज़ह लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।बहरहाल, इसका मूल्य कम करने की मांग भी इस पत्र द्वारा की गई है।

इस मांग की जल्द से जल्द पूरा होने की उम्मीद मोतीलाल टहलियानी ने जतायी है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!