Wednesday, October 21, 2026
Homeनिःशुल्क सिलाई शिक्षाकर्मवीर महाविद्यालय में छात्रों और महिलाओं के लिए निःशुल्क फैशन डिजाइनिंग तथा...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कर्मवीर महाविद्यालय में छात्रों और महिलाओं के लिए निःशुल्क फैशन डिजाइनिंग तथा सिलाई शिक्षा

image_pdfimage_print

मूल ( प्रा. चंद्रकांत मनियार )

शिक्षण प्रसारक मंडल मूल द्वारा संचालित, गोंडवाना विश्वविद्यालय गढ़चिरौली से संबद्ध कर्मवीर महाविद्यालय मूल और समता फाउंडेशन मुंबई के सहयोग से फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा कोर्स में मुफ्त शिक्षा शुरू की है। नई शिक्षा नीति में यह छात्रों के लिए उद्यमी बनने के साथ-साथ अपनी साख बढ़ाने का भी अवसर है। इस कोर्स का उद्घाटन नवभारत कन्या विद्यालय की पूर्व मुख्याध्यापिका सौ.शुभांगी वैरागडे द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष एड. अनिल वैरागडे थे। उन्होंने इस पहल की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

सौ.शुभांगी वैरागड़े ने इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि , सभी छात्रों ने इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्राचार्या डाॅ. अनिता वालके लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ,समता फाउंडेशन के सहयोग से मुझे यह अवसर मिला। उन्होंने समता फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कॉलेज स्टाफ के सहयोग से इस निःशुल्क पाठ्यक्रम को अच्छे ढंग से संचालित करने का आश्वासन दिया तथा सभी से प्रवेश लेने का आग्रह किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!