Saturday, August 22, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024मूल शहर का औद्योगिक नगरी के रूप में विकास होगा
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल शहर का औद्योगिक नगरी के रूप में विकास होगा

image_pdfimage_print

मुनगंटीवार के प्रयास से शहर में रोजगार की उपलब्धि होगी 

मूल
मूल शहर का जल्द ही औद्योगिक नगरी के रूप में विकास होगा। इस क्षेत्र के भाजपा नेता तथा राज्य के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की रचनात्मकता और लगातार अनुवर्ती के कारण शहर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है ।धान फसल में अग्रसर रही मूल तहसील की भविष्य में रोजगार उपलब्ध कराये जाने वाली औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान बनेगी।
मूल शहर के समीप आकापुर एमआईडीसी क्षेत्र में नए उद्योग के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। यहां के एमआईडीसी क्षेत्र में जल, बिजली,तथा सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं होने कारण राज्य के निवेशको और उद्योगपति की इस शहर के लिए पसंदी है। नतीजतन ,भूमि के लिए मांग बढ़ी है। एमआईडीसी का क्षेत्रफल बढ़ाने से तथा अन्य सुविधाए देने से इस क्षेत्र में रोजगार उपलब्धि बढ़ेगी, ऐसा विश्वास जताया गया है।
मूल एमआईडीसी में नूरी राइस मिल,जी आर कृष्णा फेरो एलॉय प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटा एनर्जी , राजुरी स्टील एलॉय प्राय.लिमि., गजानन इन्फ्रा इंजीनियर प्राय. लिमि, महिला आर्थिक विकास महामंडल, कार्निवल इंडस्ट्रीज प्राय. लिमि, चिंतामणि फेब्रिकेशन प्राय.लिमि, दीनानाथ एलाइड स्टील मैन्युफैक्चरिन प्राय. लिमि, भाग्यलक्ष्मी मेटल प्राइवेट लिमिटेड , साईंलान स्टील प्राय. लिमि. आदि विभिन्न कंपनियों ने 3702 करोड रुपए का निवेश किया है। इसी कारण से हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो पाएगा। विदित रहे कि,मूल शहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरू करने का सुधीर मुनगंटीवार ने निर्धारित किया है।

मुनगंटीवार के विकास मॉडल के साक्षात् दर्शन मूल शहर मे देखने को मिलते है। हालांकि उन्होंने मूल, बल्लारपुर एवं पोभूर्ना जैसे शहरों का कायापलट कर दिया है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!