Thursday, August 20, 2026
Homeचंद्रपूरलोकसभा चुनाव 2024लोकतंत्र के महापर्व का आगाज
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

लोकतंत्र के महापर्व का आगाज

image_pdfimage_print

विभिन्न राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपना मताधिकार निभाया

मुल

लोकतंत्र के महापर्व का आज से आगाज हो गया है। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव हेतु आज प्रथम चरण का मतदान हुआ।चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 13 का आज ही के दिन मतदान किया गया।जिसमें शाम 5 बजे तक कुल 55.11 फीसदी मतदान हुआ। प्रशासन द्वारा मतदान का अधिकार निभाने हेतु जागरुकता अभियान भी चलाया गया। ऐसे मे, लोगों मे मतदान के प्रति मिलाजुला उत्साह देखने को मिला।आज सुबह से ही विभिन्न पार्टि के दिग्गजों ने अपना मताधिकार निभाकर अपना कर्त्तव्य पूर्ण किया है।

 

जिसमें, पूर्व कैबिनेट मंत्री शोभाताई फडणविस ने स्वामी विवेकानंद मंदिर बूथ में अपना मताधिकार का प्रयोग किया।पूर्व नगराध्यक्ष रत्नमाला भोयर ने भी पंचायत समिति बूथ पर मतदान किया एवं सभी को मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

वैसे ही,कृषि उपज बाजार समिति के सभापति कांग्रेस नेता राकेश रत्नावार ने सपत्नीक जाकर अपना वोट डाला।महाविकास आघाडी मे शामिल राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (शरद पवार गुट) के जिलाध्यक्ष सुमित समर्थ ने भी सपत्नीक मतदान कर अपना दायित्व निभाया।

सभी राजनीतिक पार्टि के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नेता को अच्छी बढ़त दिलाने के उद्देश्य से काफी मेहनत ली एवं मताधिकार का उपयोग कर लोगों को भी प्रोत्साहित किया।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!