Friday, August 21, 2026
Homeसेवानिवृत्ति समारोहप्रा. डोंगरवार की सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह का आयोजन
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

प्रा. डोंगरवार की सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह का आयोजन

image_pdfimage_print

मूल  ( प्रा. चंद्रकांत मनियार )
कर्मवीर महाविद्यालय में कार्यरत क्रॉप साइंस विभाग के प्रा. घनश्याम डोंगरवार की सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई देने का समारोह संपन्न हुआ ।इस अवसर पर भेट वस्तु तथा शाल श्रीफल देकर उनका सपत्नीक सत्कार किया गया । कर्मवीर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता वालके की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षक प्रा .दिनेश बनकर , प्रा. घनश्याम डोंगरवार, सौ.डोंगरवार, सेवानिवृत्त प्रा. चंद्रकांत मनियार मंच पर उपस्थित थे।


28 वर्ष के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत हुए प्रा. डोंगरवार ने शिक्षा के प्रति किए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए सेवानिवृत प्रा. देवानंद मासिरकर ,प्रा. चंद्रकांत मनियार ,डॉ. संदीप मांडवगड़े, प्रा. डॉ .प्रवीण उपरे आदि ने उन्हें भविष्य के लिए दीर्घायु की कामना की।
डॉ अनीता वालके इन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रा. डोंगरवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल मे किए कार्यों के प्रति बताया। निश्चित उम्र के बाद किसी भी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति निश्चित होती है, इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ,सेवानिवृत्ति के बाद अपना जीवन सुख एवं शांति से बिताया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद,हम जिस क्षेत्र में कार्य करते हैं,उस संस्था और महाविद्यालय के प्रति प्यार कायम रखना जरूरी है।
प्रा. डोंगरवार ने बिदाई के इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय तथा शिक्षण प्रसारक मंडल के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की । उनके 28 वर्ष के कार्यकाल में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों , कर्मचारियों का उन्हें प्यार और सहयोग मिला, इस बात का जिक्र करते हुए उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने अपने अनुभवों, सहकर्मियों के साथ बिताए गए समय, और भविष्य की योजनाओं के बारे मे बताया। आगे कहा कि, “आज, मैं अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं, और यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है। मै 28 वर्षों से काम कर रहा हूं, और इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा है और बहुत से यादगार पल बिताए हैं। मैं अपने सभी सहकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मेरा समर्थन किया। आपके बिना, मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। आपके साथ काम करना, हंसना और सीखना, मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही।
इस कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन प्रा.डॉ. गणपत आगलावे ने किया। इस अवसर पर कर्मवीर महाविद्यालय के वरिष्ठ तथा कनिष्ठ महाविद्यालय विभाग के प्राध्यापक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!