Friday, August 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय युवा दिवसअंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कर्मवीर महाविद्यालय में अंगदान जागृतिपर कार्यक्रम...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कर्मवीर महाविद्यालय में अंगदान जागृतिपर कार्यक्रम का आयोजन

image_pdfimage_print

मूल   ( मेहुल मनियार )

          गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली से संबद्ध कर्मवीर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय छात्र सेना विभाग और रेड रिबन के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 3 अगस्त से 13 अगस्त तक ‘अंगदान-जीवनदान’ मनाए अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. अनिता वालके की अध्यक्षता में‘अंगदान-जीवनदान’ जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आय सी टी सी की समुपदेशक मीना नंदनवार, एन सी डी उप जिला अस्पताल की समुपदेशक ममता शेंडे, और  एन सी सी प्रमुख डॉ. उज्ज्वला कापगते थीं।

प्रा. प्रवीण उपरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य बताते हुए ,अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि मीना नंदनवार ने अपने मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचआईवी और एड्स जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी दी और युवाओं को इसके प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। ममता शेंडे ने उदाहरण देकर छात्रों को समझाया कि अंगदान क्यों किया जाना चाहिए।

          प्राचार्य डॉ. अनीता वालके ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि, अंगदान से कई जीवन बच सकते हैं। मृत्यु के बाद दान किए गए अंग नेत्रहीनों को दृष्टि और बीमारों को नया जीवन प्रदान करते हैं। जागरूकता, पंजीकरण और सकारात्मक दृष्टिकोण समाज को जीवनदान की संस्कृति की ओर ले जा सकते हैं। “अंगदान करें, जीवन बचाएँ।” उन्होंने ये अमूल्य विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रवीण उपरे ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. गणपत आगलावे ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, एन.एस.एस, एन.सी.सी. स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!