Saturday, August 22, 2026
Homeविश्व योग दिवसदेवनिल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग आकापुर में विश्व योग दिवस मनाया गया।
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

देवनिल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग आकापुर में विश्व योग दिवस मनाया गया।

image_pdfimage_print

मूल ( प्रा. चंद्रकांत मनियार )
देवनील शिक्षण प्रसारक मंडल चंद्रपुर द्वारा संचालित स्कूल ऑफ़ नर्सिंग, आकापुर में विश्व योग दिवस के उपलक्ष में योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विद्यासागर शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक देवरावजी भांडेकर ने समारोह की अध्यक्षता की।


योग मार्गदर्शक सुरेश खियानी ने छात्राओं को योगासन के पाठ सिखाएं । उसी प्रकार योग के प्रकार तथा उनके महत्व के बारे में बताते हुए, हमारे जीवन में स्वास्थ्य का बडा महत्व होने से निरोगी रहने हेतु योग करना जरूरी है, ऐसा बताया। विदित रहे कि, देश के पंतप्रधान नरेंद्र जी मोदी के अथक प्रयासों से 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को आधिकारिक रूप से विश्व योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की।
इस कार्यक्रम के अवसर पर देवनील स्कूल आफ नर्सिंग की प्राचार्या भावना टेकाम, शिक्षक गण तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!