उलगुलान संगठन के अध्यक्ष राजू झोडे के नेतृत्व मे आयोजन
मूल
तहसील के केलझर ग्राम में निर्माणाधीन माल धक्का के खिलाफ उलगुलान संगठन के नेतृत्व में आज रास्ता रोको आंदोलन किया गया। सुरजागढ़ कंपनी तथा लाइट्स मेटल कंपनी के खिलाफ़ नागरिकों ने तीव्र रोष व्यक्त किया है । मूल पुलिस ने आंदोलन कर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें रिहा कर दिया। उप विभागीय पुलिस अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, तहसीलदार, लाइट्स मेटल कंपनी के कर्मचारी आदि ने गांव के नागरिकों की मांग जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन देने से रास्ता रोको आंदोलन खत्म किया गया । आंदोलन के वक्त नागरिकों मे काफी रोष होने से कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

बताया गया की, सूरजागढ़ के लोह प्रकल्प से ट्रको द्वारा लौह अयस्क लाया जा रहा है, इस कारण से गांव के सड़कों की खस्ता हालत बनी है, जबकि नागरिकों को भी बड़ी परेशानी भुगतनी पड़ रही है। केलझर के रेलवे स्टेशन के नजदिक कई किसानों की खेती है । ट्रको द्वारा ओवरलोड यातायात होने से गांव में प्रदूषण भी काफी बढा है। खेती उपज पर इसका बुरा असर हो रहा है। यह सभी समस्याएं सरकार से अवगत कराने बावजूद प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का सुधार हुआ नहीं ,इसलिए अंततः आज रास्ता रोको आंदोलन किया गया है ,यह बात उलगुलान संगठन के अध्यक्ष राजू झोडे इन्होंने बताई । यहां के नागरिकों की समस्या पूरी न होने पर तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, यह बात भी राजू झोडे ने बताई है।
इस वक्त उलगुलान संगठन के अध्यक्ष राजू झोडे, सरपंच पूनम रामटेके ,सुभाष रणदीवे, मनोज कोडापे,श्रीकांत घोनमोड़े ,निलेश मानकर,सुरेश फुलजेले,सरोज खोबरागड़े, श्याम झीलपे, पंचशील तामगाड़गे, कैलाश घडसे, डेविड खोबरागडे, राजू लोनबले आदि नागरिक उपस्थित थे।


