Thursday, October 22, 2026
Homeचुनाव 2024कोई भी मतदाता चुनाव में मतदान से वंचित न रहे
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

कोई भी मतदाता चुनाव में मतदान से वंचित न रहे

image_pdfimage_print

चुनाव निर्णय अधिकारी अजय चरड़े ने मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की पुष्टि करने की अपील

मुल(मेहूल मनियार)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 15 अक्तूबर को प्रेस कॉन्फेंस में तारीखों का एलान कर दिया है। प्रदेश में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा।वहीं, 23 नवंबर को मतगणना होगी।प्रदेश मे कुल 288 सीटो पर विधानसभा चुनाव होना है।
इसी के मद्देनजर मुल के उप विभागीय अधिकारी तथा बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी अजय चरड़े द्वारा पत्रकार तथा राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। इस बैठक में अजय चरडे ने इस विधानसभा चुनाव में गत चुनाव की तुलना में बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बढ़ने के बारे में बताया।बताया गया कि, इस चुनाव में 1,53,039 पुरुष 1,58,098 महिला तथा अन्य 6 ऐसे कुल 3,11,143 मतदाता मताधिकार निभाएंगे। बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत मूल 109, बल्लारपुर 129, पोंभुर्णा 50 तथा चंद्रपुर 78 ऐसे कुल 366 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं तथा विकलांग मतदाताओं के घर में जाकर वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।यह सुविधा लेने हेतु उक्त मतदाता को 12D फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।हालांकि जो मतदाता बूथ पर जाकर मतदान करना चुनेंगे उनके लिए व्हीलचेयर की सुविधा मांग करने उपरांत प्रदान की जाएगी।

आगे बताया कि, चांदापुर, बामणी, घाटकुल, तथा बल्लारपुर रेलवे स्टेशन यह चार सीमाओं पर चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो जिसके लिए दस्ते की नियुक्ति करके कड़ा बंदोबस्त रखा जाएगा।प्रत्याशियों की चुनावी सभा पर नजर रखने हेतु 5 दस्ते की नियुक्ति की गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत करने हेतु CVIGIL नामक अॅप बनाया गया है जिसके द्वारा नागरिक शिकायत कर पाएंगे।

दरअसल, इस क्षेत्र मे 4 अनोखे मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जिसमें महिला, विकलांग, युवा पुलिस कर्मी तथा स्थानीय माॅडल यह केंद्र शामिल होंगे।विधानसभा चुनाव के लिए 1608 पुलिस कर्मियों का बंदोबस्त रहेगा। जबकि जोनल ऑफिसर 46 तथा कर्मचारी 1674 शामिल होगे।इस चुनाव मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जनजागृति की जाएगी एवं सभी नागरिकों से अपील की गई कि, अपना नाम मतदाता सूची मे शामिल होने की पुष्टि करे ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित ना रहे।
इस सभा में चुनाव निर्णय अधिकारी तथा उपविभागीय अधिकारी अजय चरड़े, मूल तहसीलदार मृदुला मोरे, बल्लारपुर तहसीलदार अभय गायकवाड, तथा नायब तहसीलदार यशवंत पवार उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!