Saturday, August 22, 2026
Homeबाघ हमलाबाघ के हमले में अधेड़ महिला मृत
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

बाघ के हमले में अधेड़ महिला मृत

image_pdfimage_print

मुल ( मेहुल मनियार )

तहसील के सोमनाथ पर्यटन स्थल के समीप स्थित बाबा आमटे प्रकल्प के क्वार्टर मे रह रहे अधेड़ दंपति मे से महिला पर बाघ ने हमला कर मार गिराने की घटना आज तड़के 4.30 बजे घटी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, तुलसीराम बिलोणे एवं उनकी पत्नी अन्नपूर्णा बिलोणे (52),बाबा आमटे प्रकल्प के क्वार्टर मे रहते है। तड़के 4.30 बजे अन्नपूर्णा बिलोणे आँगन मे बर्तन सफाई का काम करते वक़्त अचानक से बाघ ने हमला कर दिया।उसके शोर मचाने से पति तुलसीराम नींद से जागकर बाहर आया।तब तक बाघ ने उसके पत्नी के गर्दन को पकड़ लिया था। तुलसीराम ने बिना डरे,बचाव करने हेतु, अपनी पत्नी के पैरों को पकड़ कर खींचना शुरू किया। परंतु, बाघ के सामने उसकी ताकत कम पडी और उसने बगल मे प़डा डंडा उठाकर बाघ पर हमला किया।हमले के कारण बाघ वहां से भाग निकला परंतु अन्नपूर्णा की मौके पर ही मौत हो गई।तुरंत, मुल पुलिस एवं वन विभाग को खबर दी गई। तत्काल,उस वक़्त थाने मे तैनात मेजर राष्ट्रपाल कातकर,धनराज नेवारे,वेदनाथ करंबे आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और लाश को पोस्टमार्टम हेतु मुल उप जिला अस्पताल भेजा गया। वन विभाग के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मृतका के पति को 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता की।
आगे, की जांच उप विभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजित आमले के मार्गदर्शन मे तथा पुलिस निरीक्षक विजय राठौड के नेतृत्व मे की जा रही है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!