Saturday, June 13, 2026
Homeजन्म दिवस समारोहपालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का...

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

शुरवी महिला महाविद्यालय द्वारा कार्यक्रमों का किया आयोजन।
मूल ( मेहुल मनियार)
राज्य के वन, सांस्कृतिक तथा मत्स्य पालन मंत्री और पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिवस के उपलक्ष में यहां के शुरवी महिला महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था ।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को गणवेश तथा छत्रियों का वितरण किया गया। एस.एन .डी .टी. विद्यापिठ के संचालक डॉ. राजेश इंगोले की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्री माता कन्या का सेवा संस्था के अध्यक्ष कापर्तीवार , सचिव राजेश सुरावार , कोषाध्यक्ष अनिल दंडमवार, सदस्य सिंघवी, जिवन कोंतमवार आदि उपस्थित थे।

सुरावार ने अपने मार्गदर्शन में महिलाओं को सक्षम तथा स्वावलंबी बनाने का प्रयास जारी होने की बात कही। डॉ. इंगोले इन्होंने नामदार मुनगंटीवार के जीवन और कार्य के बारे में बताया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्राचार्य हर्षा खरासे इन्होंने रखी ।महाविद्यालय परिसर में अतिथियों के हाथों वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रा. वैष्णवी चिंतावार तथा आभार प्रदर्शन प्रा. सहारे ने किया ।इस समारोह में कॉलेज के प्राध्यापक गण तथा छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
शुरवी महिला महाविद्यालय द्वारा नामदार सुधीर मुनगंटीवार के हाथों यहां के उप जिला अस्पताल में मरीजो को फल, ब्लैंकेट तथा छत्रियो का वितरण किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्राओं ने केक काटकर सुधीर मुनगंटीवार को दीर्घायु की शुभेच्छा दी।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!