मूल
वन्य जीव सप्ताह के उपलक्ष में वन परिक्षेत्र चिचपल्ली से उप क्षेत्र मूल तक बाइक रैली निकाली गई। नागरिकों में वन और वन्य जीव के प्रती जागृति करने हेतू निकाली गई ,यह रैली पंडित दीन दयाल उपाध्याय इको गार्डन में पहुंचने पर समापन समारोह हुआ। चिचपल्ली के वन परिक्षेत्र अधिकारी घोरुडे की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में एफ डी सी एम चिचपल्ली के वन परिक्षेत्र अधिकारी बोथे ,पूर्व नगर अध्यक्ष रत्नमाला भोयर, संजीवन पर्यावरण संस्था के उमेश सिंह जीरे ,नैसर्गिक पर्यावरण संवर्धन और मानवता विकास संस्था की तेजस्विनी नागोसे ,अलकाताई राजमलवार, श्रीरंग नागोशे , कुमुदिनी भोयर तथा पर्यावरण संवर्धन संस्था के सदस्य गण और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे । इस अवसर पर अतिथियों ने वन्य प्राणी तथा पर्यावरण के महत्व के संबंध में जानकारी दी।


