मूल
मूल के राष्ट्रवादी कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्त्ता सुमित सुरेशराव समर्थ का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चंद्रपुर जिला युवक कांग्रेस( ग्रामीण) जिलाध्यक्ष के लिए चयन किया गया है। मुंबई के यशवंतराव चौहान केंद्र मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र सोपा गया।बताया गया है कि,यह चयन सुमित समर्थ के अब तक के पार्टी के लिए किए सराहनीय कार्यों को ध्यान में रखकर और पार्टी की मजबूती के हेतु किए गए कई आंदोलन और पूरे लगन के साथ पार्टी में काम करने को देखते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील और राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब भाई शेख की मान्यता के आधार पर हुआ है।

इस वक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वैद्य, महिला जिला अध्यक्ष बेबीताई उइके ,शहर अध्यक्ष दीपक बाबू जयसवाल, नागपुर महिला जिला अध्यक्ष जया ताई देशमुख ,युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।इस जिले में युवाओं को साथ में लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात सुमित समर्थ ने कही है। जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस तथा सभी सेल के पदाधिकारियों ने सुमित समर्थ के चयन पर बधाई दी।


