सहकार विकास आघाडी के उम्मीदवारों ने मारी बाजी।
मूल
यहां के नवभारत कर्मचारी सहकारी पतसंस्था के हुए चुनाव में सहकार विकास आघाडी के उम्मीदवारों ने विजय हासिल किया है।
दरअसल,तेरह संचालक के इस पतसंस्था में महिला आरक्षित गुट से सौ. उज्ज्वला हांडेकर और सौ .विभा वनकर निर्विरोध चुने गए हैं।अन्य पिछड़े वर्ग गुट से गुरुदास चौधरी, अनुसूचित जनजाति गुट से रत्नपाल उईके,विशेष पिछड़े गुट से कार्तिक नंदूरकर निर्विरोध चुने गए हैं। सर्वसाधारण गुट से हुए मतदान में सहकार विकास आघाडी के किशन वासाडे, दिनेश जिड्डीवार , निवृत्तिनाथ शेंडे, धीरज नौकरकर, मिलिंद रामटेके , दिनेश बनकर,विकास मोडक,देवीदास म्हशाखेत्री विजयी हुए हैं।
चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में आर. डी.कुमरे, केंद्राध्यक्ष रूप में जयंत दिवसे और मतदान अधिकारी के रूप में जुबेर शेख और मेश्राम ने कामकाज संभाला था।चुनाव दौरान कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया था। सभी विजयी उम्मीदवारों का शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष एड. बाबासाहेब वासाडे,सचिव एड.अनिल वैरागडे,डॉ. राममोहन बोकारे तथा अन्य पदाधिकारीयो ने बधाई दी है।




