मूल शहर के कलाकारो की पहल।
मूल
यहां के कृपाल लांजे द्वारा निर्मित तथा दिग्दर्शित बेबस इस हिंदी फिल्म के पोस्टर का विमोचन चंद्रपुर के समारोह में राज्य के वन, संस्कृतिक तथा मत्स्य व्यवसाय मंत्री और चंद्रपुर तथा वर्धा जिला के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हाथों किया गया । इस अवसर पर फिल्म के ट्रेलर का भी विमोचन किया गया। इस वक्त चंदन सिंह चंदेल, हरीश शर्मा इन अतिथियों के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष प्रभाकर भोयर,संतोष वरपल्लीवार, प्रफुल्ल यलचलवार, आशुतोष सादमवार, सचिन गेडाम ,प्राचार्य विनोद बोलीवार, कु. कुमुदिनी भोयर , निलेश जमपलवार, ममता गोंगले, नैना खोबरागड़े, कु. करिश्मा मेश्राम, भास्कर पिंपले ,अनिरुद्ध सादमवार,रितेश चौधरी, अमोल गेडाम , सौ.शालिनी सुटे, अविनाश पाटील, मयूर रामशेट्टीवार, संदीप जुलमे, सुनिल कुकुड़कर, आदि फिल्म के कलाकार उपस्थित थे।

बताया गया है कि, आगामी 12 जनवरी 2024 को बेबस यह फिल्म चंद्रपुर के सिनेमागृह मे प्रदर्शित होगी। मूल शहर के लिए बड़ी गौरव की बात है कि, इस शहर के कलाकारों ने इस फिल्म का निर्माण किया है।




