जिले के 23 महाविद्यालय में शुरू होगा केन्द्र
मूल ( मेहुल मनियार )
राज्य के विख्यात महाविद्यालय में कौशल्य विकास केंद्र की स्थापना करके महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को रोजगार क्षम बनाने का लक्ष्य रखते हुए प्रमोद महाजन कौशल्य तथा उद्योजकता विकास अभियान योजना की धरती पर आचार्य चाणक्य कौशल्य विकास केंद्र की स्थापना की जा रही है।
इस जिले के 23 महाविद्यालय में शुरू किए जा रहे हैं। इस केंद्र का उद्घाटन दूर दृश्य प्रणाली द्वारा 20 सितंबर दोपहर 12.30 बजे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी करेंगे। बताया गया है कि, इस केन्द्र से कौशल्य विकास का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस योजना के तहत 1) विवेकानंद महाविद्यालय भद्रावती, 2 ) नीलकंठराव शिंदे साइंस और आर्ट्स कॉलेज भद्रावती, 3 ) शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ब्रह्मपुरी, 4 ) डॉ ज्ञान रत्न सिविल सर्विस कॉलेज भद्रावती, 5) शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय चंद्रपुर, 6) गुरु साई पॉलिटेक्निक कॉलेज चंद्रपुर, 7) चिंतामणि कला तथा विज्ञान महाविद्यालय गोंडपिपरी, 8 ) श्री ज्ञानेश महाविद्यालय सिंदेवाही, 9 ) रामचंद्रराव धोटे वरिष्ठ महाविद्यालय राजुरा, 10) राजीव गांधी महाविद्यालय चंद्रपुर, 11) सरदार पटेल महाविद्यालय चंद्रपुर, 12) शुरवी महिला महाविद्यालय मूल, 13) श्री साई प्रा. इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट भद्रावती, 14) डॉ. अंबेडकर कॉलेज ऑफ़ आर्ट, कॉमर्स एंड साइंस चंद्रपुर, 15) गोपालराव वानखेड़े जूनियर कॉलेज बल्लारपुर, 16 ) मानवटकर कॉलेज का फार्मेसी घोड़पेट, भद्रावती 17 ) महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी डी फॉर्म ब्रह्मपुरी, 18 ) राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी चंद्रपुर, 19) अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चंद्रपुर, 20) अशोका नर्सिंग कॉलेज चंद्रपुर, 21) सेंट पॉल नर्सिंग कॉलेज बामणी बल्लारपुर, 22) प्रभादेवी स्कूल ऑफ़ नर्सिंग चंद्रपुर, 23) महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज बेटाला ब्रह्मपुरी, इन 23 कॉलेजो में यह केंद्र शुरू होगा। इस बारे में महाराष्ट्र राज्य कौशल्य विकास समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार डांगे द्वारा इस संबंध में बताया गया है।


