मूल ( मेहुल मनियार )
मूल से चंद्रपुर की ओर जा रही कार से टकराकर सांभर ( बडा हिरण) की मौत हुई है। बताया गया की, मूल से करीब 3 किलोमीटर दूरी पर,कूदकर सड़क पार कर रहा सांभर,कार के सामने शीशे से टकरा जानेपर घायल हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का शीशा टूट गया। यह घटना शनिवार दोपहर क़रीब 4 बजे घटी है।
ईस घटना की जानकारी मिलते ही एफडीसीएम चिचपल्ली के वन परिक्षेत्र अधिकारी एस. बी. बोधे के मार्गदर्शन में वन कर्मचारी तथा संजीवन पर्यावरण संस्था के सदस्य गण घटनास्थल पर उपस्थित होकर घायल हुए सांभर को वाहन में डालकर उपचार हेतु ले जाते वक्त उसकी मौत हुई । बताया गया कि दुर्घटना में मृत हुए सांभर की उम्र 2 वर्ष की है और वह मादा जाति की है। पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ संदीप छोंकर ने मृत सांभर का पोस्ट मार्टम किया और बाद में उसका दहन किया गया।
इस अवसर पर एफडीसीएम के क्षेत्र सहायक आर.जी. कुमरे, वनरक्षक यू .आर.गवई ,प्रादेशिक के वनरक्षक सुधीर ठाकुर, संजीवन पर्यावरण संस्था के उमेशसिंह जीरे, प्रशांत मुत्यारपवार,स्वप्निल आक्केवार, प्रभाकर धोटे, दिनेश खेवले, विशाल टेकाम, संदीप सोयाम, आदित्य दहीवले आदि उपस्थित थे।


