Saturday, August 22, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024विधानसभा चुनाव में स्टार नेता द्वारा सुपरहिट प्रचार किया जाएगा
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

विधानसभा चुनाव में स्टार नेता द्वारा सुपरहिट प्रचार किया जाएगा

image_pdfimage_print

 पार्टी की ओर से सुधीर मुनगंटीवार को दी गई जिम्मेदारी 
जल्द ही प्रचार का मुहूर्त ।
मूल
राज्य में आगामी विधानसभा के हो रहे चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए , महायुती द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार चुनावी मैदान में है ।बगावत कर रहे उम्मीदवारों को रोकने में भी सफलता मिली है ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाराष्ट्र में प्रचार हेतु स्टार नेताओं की घोषणा की गई है ।इस सूची में राज्य के वन ,सांस्कृतिक कार्य तथा मत्स्य व्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को भी सम्मिलित किया गया है ।जल्द ही राज्य में प्रचार मुहिम शुरू होगी ।
विदित रहे कि ,सुधीर मुनगंटीवार ने बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 28 अक्टूबर को मूल में हजारों कार्यकर्ता और नागरिको की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया है।
ज्ञात रहे की, मुनगंटीवार द्वारा किए विकास कार्यों को लेकर मूल, पोंभुर्णा तथा बल्लारपुर क्षेत्र के साथ चंद्रपुर जिले का चेहरा बदल दिया है। गत 10 वर्षों में उन्होंने काफी विकास कार्य किए है। केवल जिले में नहीं , लेकिन समूचे राज्य में उनकी लोकप्रियता रही है। इसी बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार प्रचारक के रूप में उनका चयन किया है। मुनगंटीवार जल्द ही बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार का शुभारंभ करेंगे । उसी के साथ पूरे राज्य में महायुती उम्मीदवारो के प्रचार की भी जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में उनकी प्रचार सभाएं होगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रचार मुहिम की समय सूची भी जारी की गई है। दिवाली का शुभ पर्व खत्म होने के बाद ही रैली तथा प्रचार सभाएं होगी।
सुधीर मुनगंटीवार ने महायुति सरकार में काफी सराहनीय कार्य किए हैं। जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वर्ष का राज्याभिषेक का समारोह, ब्रिटेन से शिवाजी महाराज के बाघ नख भारत में लाना, आगरा के दीवान ए खास में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह मनाना, आदी के साथ मत्स्य व्यवसाय को प्राथमिकता देने, और उनके नेतृत्व में वन विभाग के तहत विभिन्न उपक्रम चलाए गए है। ताडोबा के साथ पेंच, कऱ्हाडला, बोर आदी अंतरराष्ट्रीय स्तर के विकास कार्य में उनका योगदान रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को स्टार प्रचारक की सूची जारी की गई ,जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, और वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के साथ विभिन्न राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर के नेता शामिल है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!