Saturday, August 22, 2026
Homeअवैध शराबदेशी और विदेशी शराब का 17,84,395 रु. मूल्य का अवैध स्टॉक नष्ट...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

देशी और विदेशी शराब का 17,84,395 रु. मूल्य का अवैध स्टॉक नष्ट किया

image_pdfimage_print

 

मूल पुलिस थाने की कार्यवाही...
मूल

पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में जिले में थाना क्षेत्र से जब्त वस्तुओं के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत प्रमोद चौगुले, प्रभारी अधिकारी पुलिस थाना मूल, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2023-2024 की अवधि के कुल 109 अवैध प्रकरणों में जब्त किये गये, देशी एवं विदेशी शराब को नष्ट करने हेतु अधीक्षक, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग चंद्रपुर से प्राप्त आदेश के पालन में दिनांक 12 मार्च 2025 को पुलिस थाना मुल सीमा में मौजा चांदली (बुर्ज) रोड पर जुडपी जंगल के पास एवं राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के उपनिरीक्षक श्री संदीप राऊत, प्रभारी पुलिस उपअधीक्षक श्री प्रमोद चौगुले की उपस्थिति में नष्ट किया गया। थानेदार ने रोड रोलर की सहायता से 17,84,395/- रूपये मूल्य की 109 मामलों की अवैध देशी एवं विदेशी शराब को नष्ट कर दिया।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर ठोसरे के मार्गदर्शन में, प्रमोद चौगुले, परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी थानेदार पो.स्ट. मूल एवं पुलिस स्टाफ तथा राज्य उत्पाद शुल्क विभाग चंद्रपुर ने सहयोग किया है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!